पावर ऑफ पॉजिटिविटी


 पावर ऑफ पॉजिटिविटी

सकारात्मक बने रहने के लिए ये 15 वाक्य दोहराएं

     सकारात्मकता शरीर के लिए उन घुलनशील पोषक तत्वों की तरह है, जिनकी हमें रोजाना जरूरत होती है। इसके लिए जरूरत है कि रोज खुद को सकारात्मकता का डोज़ दें। 

     ये 15 अभिकथन आपको सकारात्मक बने रहने में मदद करेंगे। दिन में जब भी वक्त मिले, इन्हें मन में दोहराएं। 

1. मुझे खुद पर यकीन है और अपने किए काम पर कोई संदेह नहीं करूंगा।

2. मैं जिंदगी से खुश हूं और इसके प्रति आभार (ग्रैटिट्यूड) मानता हूं। 

3. मैं कुछ भी कर सकता हूं, भले ही इसमें उम्मीद से ज्यादा वक्त लगे। 

4. मैं जैसा महसूस कर रहा हूं, उसे वैसा ही सहर्ष स्वीकार करूंगा। 

5. खुद को और जिन्होंने मेरे साथ गलत किया, उन्हें भी माफ करूंगा। 

6. बेहतर भविष्य के लिए रोज एक- एक कदम आगे बढ़ाऊंगा।

7. मेरे पास बहुत अच्छे आइडियाज हैं, मैं उन्हें पूरा होते हुए देख रहा हूं।

8. मैं किसी से अपनी तुलना नहीं करूंगा, क्योंकि हर व्यक्ति अलग है। 

9. मैं भरोसा रखूंगा कि हर चीज़ बेहतरी की दिशा में बढ़ रही है। 

10. मैं हमेशा खुशी ( Happiness)  को चुनूंगा। 

11. मैं दूसरों के कहे का खुद पर नकारात्मक असर नहीं होने दूंगा। 

12. मैं खुशी नहीं देने वाली चीजों- घटनाओं - शब्दों पर ध्यान नहीं दूंगा। 

13. मैं अपनी ऊर्जा सिर्फ महत्वपूर्ण चीजों पर लगाऊंगा। 

14. मैं सफलता के लिए हमेशा सकारात्मक सोचूंगा ।

15. मैं मजबूत हूं और कोई चीज़ मुझे आगे बढ़ने से नहीं रोक सकती।



Comments

Popular posts from this blog

Lesson No. 06.1 Cutting Tools ( कटिंग टूल्स )

Lesson No. 01 Trade Instruction & Introduction

Lesson No. 02. Safety

Lesson No. 03 Workshop Safety

56/ 09. Identify various textile machines. (08) 10) Warping Machine.